फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के अहिरपाड़ा मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अहिरपाड़ा मोहल्ला निवासी गौरीशंकर ने बताया कि उनके साथ उनके दो बेटे संदीप व गोलू, पत्नी सुनीता और बहू साथ रहते हैं। रविवार सुबह वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी उनकी पत्नी को उनकी बहू ने चाय दी तो पत्नी सुनीता की तबीयत खराब हो गई। सुनीता को परिजन जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बहू पर जहरीला पदार्थ देने का संदेह जताया, लेकिन तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें