फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रसूता की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर निवासी प्रसूता की नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव लखावटी निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी साक्षी की शादी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर निवासी युवक से की थी। आरोप है कि साक्षी का पति शराब पीने का आदी है। पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन साक्षी को प्रताड़ित करते थे। करीब दो माह पहले गर्भवती होने के बावजूद ससुरालियों ने साक्षी को कमरे में बंद कर मारपीट की थी। बाद में परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया था। आपसी सहमति से समझौता होने के बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की थी।
तीन दिन पहले साक्षी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए एक अपंजीकृत अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन के बाद साक्षी ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे और बृहस्पतिवार को साक्षी को गंभीर हालत में नगर के राना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

साक्षी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। मायके के लोग परिजन शव को गांव ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि साक्षी की यह दूसरी संतान थी। उसका एक बेटा भी है।
वर्जन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें