फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंदर का पीछा करते हुए छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोला। गांव खवासपुर में छलनी लेकर भाग रहे बंदर का पीछा करते समय छत से गिरकर घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

मुन्नी देवी (50) पत्नी कुंवरपाल घर में बैठी थीं। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम बंदर उनके घर में घुस आए। एक बंदर छलनी लेकर भागने लगा। मुन्नी देवी बंदर से छलनी लेने के प्रयास में उसके पीछे दौड़ पड़ीं। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिरने से गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान रविवार की रात में मुन्नी देवी की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें