फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली घर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खुर्जा बिजलीघर पर धरने पर बैठे लोग। 
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के बिजली घर नंबर चार पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धरने पर बैठ कर मांगें नहीं पूरी होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 11 दिसंबर को किसानों के कनेक्शन, बिल में अनियमितताओं, ट्रांसफार्मर को फुकने के बाद न बदलने जैसी समस्याओं को लेकर पंचायत की थी। इसको लेकर तीन दिन का धरना दिया गया था। एक्सईएन और एसडीओ के मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संगठन मंत्री अजय शर्मा, राजेंद्र फौजी, पवन, जगपाल, अशोक अत्रि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें