फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद उपचार के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक पर ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित पति की तहरीर पर डिबाई पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी मोहिनी गर्भवती थीं। शनिवार देर रात दर्द शुरू होने पर वह पत्नी को दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव भीमपुर स्थित राज नर्सिंग होम पर लेकर पहुंचे। नर्सिंग होम के चिकित्सक ने ऑपरेशन कर डिलीवरी करा दी। ओमवीर के अनुसार सोमवार को उनकी पत्नी मोहिनी का पेट फूलने अचानक लगा। उपचार के दौरान ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ओमवीर सिंह का आरोप है कि चिकित्सक की ऑपरेशन में लापरवाही के कारण ही उनकी पत्नी की जान गई है। डिबाई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक राज बहादुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें