फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे गजक और बाजरे के लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन गजक, बाजरे का लडडू या भुना चना मध्याह्न भोजन में दिया जाएगा। यह सब स्कूलों में सप्ताह में बृहस्पतिवार को बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 1862 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले दो लाख से अधिक बच्चे मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े हुए हैं। इन बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का मेन्यू निर्धारित है। शासन से जाड़े के मौसम को देखते हुए सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन योजना लागू की है। निर्धारित मेन्यू के अलावा मिड-डे-मील योजना के तहत बच्चों को पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के लिए हर बृहस्पतिवार को चिक्की, गजक, बाजरे का लड्डू या भुना हुआ चना दिया जाएगा।
इसके लिए प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट जारी की गई है। इसके तहत इस सत्र में हर सप्ताह में एक दिन पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिन की दर से सप्लीमेट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा। मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, बाजरे का लड्डू 20 ग्राम मात्रा में या भुना चना हर छात्र को 50 ग्राम मात्रा में दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि योजना के तहत मिले विद्यालय में व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें