फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी, जिसमें महिला समेत चार-पांच अन्य लोग सवार थे। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कलौली निवासी मोहम्मद कामिल ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि 22 जून की दोपहर को उसकी मां नफीसा, बहन रिहाना, भांजी हुमैरा और अदीबा, अफसर निवासी गांव दोहली व एक अन्य महिला गांव जुलेपुरा में कपड़े खरीदने गई थी। गांव के बाहर से सभी लोग एक ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मां नफीसा की हालत नाजुक देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान नफीसा की मृत्यु हो गई। देहात पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें