फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रुपये दोगुने करने के नाम पर महिला से लाखों की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र में साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। शातिर ठगों ने अब कस्बे की एक महिला को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर उसके खाते से सवा लाख रुपये के करीब की धनराशि पार कर दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा अहार निवासी बबीता का पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। पीड़िता ने बताया कि बीते 6 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को निवेश एक्सपर्ट बताकर बेहद कम समय में रकम को दोगुना करने का प्रलोभन दिया। महिला ठग की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई। शातिर ने पीड़िता को एक क्यूआर कोड भेजा और उस पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। बबीता ने मुनाफे के लालच में अलग-अलग बार में कुल 1 लाख 16 हजार रुपये ठग के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब खाते में दोगुनी रकम नहीं आई और आरोपी का नंबर बंद आने लगा, तो महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने तत्काल थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें