फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्रामीण को मदद का झांसा देकर खाते से निकाले 5.56 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर नयागांव निवासी एक ग्रामीण को मदद का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.56 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपियों के नंबर पर फोन किया। जिस पर आरोपियों ने कहा कि वह अभी टास्क पूरा करने के लिए डेढ़ लाख रुपये और डलवा दें, जिसके बाद उसकी सारी रकम को डबल कर लौटाया जाएगा, जिससे उसकी मदद होगी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर टीम की जांच के बाद नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर नयागांव निवासी नसरूद्दीन ने बीते दिनों साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह शारीरिक रूप से पैरालिसिस से ग्रसित है। बताया कि गत 23 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने अपना नाम मुजाहिद खान बताया। साथ ही आरोपी ने कहा कि वह उनकी मदद करना चाहता है। इसके लिए आरोपी ने पीड़ित से उनका खाता संख्या और एटीएम संख्या हासिल कर ली। आरोपी ने कहा था कि वह उन्हें रुपये भेजकर उनकी मदद करेंगे। जिस पर पीड़ित भी उनकी बातों में आ गया था। इसके बाद आरोपियों ने एक ओटीपी पीड़ित के नंबर पर भेजा, जिसे उसने आरोपियों को बता दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के खाते से उसका नंबर हटवाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लगवा दिया। आरोप है कि 23 अगस्त से गत 31 अगस्त के बीच आरोपियों ने पीड़ित के खाते से कई बार में 5.56 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि आरोपी अब भी उन्हें फोन कर कह रहा है कि वह अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करा दें। जिससे उनका टास्क पूरा हो सके। इसके बाद वह उनकी रकम को दोगुना करके लौटा देंगे। एएसपी नगर अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी योगेश कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका नगर के ही एक बैंक में बचत खाता खुला हुआ है। पीड़ित किराना व्यापारी है। गत 10 जनवरी को अज्ञात शातिरों ने उसके खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे बैंक से आए मैसेज के माध्यम से हुई। जिस पर उसने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि किसी अज्ञात शातिर के द्वारा उसके खाते का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। जबकि, पीड़ित का कहना है कि उसने अपने खाते की जानकारी किसी को भी नहीं दी है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें