फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक करोड़ से बदले जाएंगे जर्जर लाइनों के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अघोषित बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या से उद्यमियों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। ऊर्जा निगम एक करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य कर रहा है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में संचालित होने वाली 400 से अधिक इकाइयों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में पांच दशक पहले औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई थी। औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए खींची गईं अधिकांश विद्युत लाइन स्थापना के समय की हैं। इससे वह जर्जर हालत में हैं। इससे अक्सर लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं। अघोषित विद्युत कटौती के कारण उद्यमियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
वहीं निर्बाध आपूर्ति नहीं मिलने के कारण उद्यमियों को फैक्टरी को संचालित रखने के लिए वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करना पड़ता है। इससे उनकी उत्पादन लागत में वृद्धि होने के कारण लाभ प्रभावित होता है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि लाइनों के जर्जर होने के कारण निर्बाध आपूर्ति नहीं मिलने से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अधिकारियों के साथ उद्यमियों की बैठक में वह जर्जर लाइनों को बदलने के मांग करते रहते थे।
विज्ञापन

एक्सईएन ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जर्जर लाइनों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें