फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बेड पर मिला पत्नी का शव, फंदे से लटका मिला पति

विज्ञापन
डिबाई के गांव तुलसीगढ़ी में दंपति मौत के बाद पोस्टमार्टम पर मौजूद गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी निवासी दिगंबर (32) का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी विमलेश बेड पर मृत अवस्था में मिलीं। सुबह कमरे से बाहर न आने पर पांच वर्षीय पुत्र ने जाकर देखा तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। उसके बाद पति ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, अधिकारी पूरी जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी निवासी रमाशंकर किसान हैं। उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व उनके छोटे पुत्र दिगंबर का विवाह गांव अल्लीपुरा निवासी विमलेश के साथ हुआ था। आए दिन दोनों में मामूली बातों को लेकर कहासुनी हो जाती थी। काफी समय से वह दोनों मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में अलग रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि रविवार रात करीब आठ बजे वह दोनों खेत से मक्का की फसल निकलवाकर लाए थे। इसके बाद वह दोनों सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। पांच वर्षीय पुत्र मकान के निचले हिस्से में अपने ताऊ के पास सो रहा था।
सोमवार सुबह दोनों के न जागने पर बेटा पुनीत ऊपर कमरे में पहुंचा और बेड पर लेटी मां को उठाने का प्रयास किया। उनके न उठने पर पुनीत ने नीचे आकर परिजन को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन ऊपर पहुंचे तो वहां विलमेश का शव बेड पर पड़ा हुआ था, दूसरी तरफ फंदे पर दिगंबर का शव लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और शव उतारकर फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।


नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, कुछ लोगों से पूछताछ के बाद यह तो लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, एक सवाल अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है कि पहले विमलेश या दिगंबर में से किसकी जान गई। कहीं, दिगंबर ने विमलेश को जहर देकर हत्या कर खुद आत्महत्या तो नहीं की। या फिर विमलेश के आत्महत्या करने के बाद दिगंबर ने खुद आत्महत्या कर ली। ये कुछ सवाल जांच के बाद ही जवाब तक पहुंच सकेंगे।
एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि दिगंबर का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि विमलेश का शव संदिग्ध अवस्था में बेड पर मिला है। दोनों की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें