फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दोस्त से संबंध बनाने के दबाव का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र निवास महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह उन पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसका विरोध करने पर पति ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना पहासू क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके पिता ने उनकी शादी देहरादून निवासी युवक के साथ की थी। शादी में उनके परिवार की ओर से 14 लाख रुपये खर्च किए गए और ससुराल पक्ष को बाइक, गहने व दहेज दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के दस और सात साल के दो बेटे हैं।

आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर आता है और उनकी पिटाई करता है। कई बार अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बना चुका है। आरोप है कि दो अप्रैल को पति और उसका दोस्त घर में शराब के नशे में आए। आरोपी दोस्त जबरन पीड़िता को कमरे में खींचकर ले जाने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग आ गए, जिन्होंने पीड़िता को बचाया। इसके बाद पति ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें