फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साहब दस दिन से लापता है पत्नी, ढूंढ तो एसएसपी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/ खुर्जा। साहब पत्नी दस दिन से लापता है। पुलिस में शिकायत की मगर दस दिन बाद भी पुलिस पत्नी का पता नहीं लगा सकी। कोतवाली खुर्जा नगर में थाना समाधान दिवस में शिकायत सुनने पहुंचे एसएसपी से पीड़ित ने हाथ जोड़कर उनकी पत्नी को तलाश कराने की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को पीड़ित की पत्नी को बरामद करने के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली खुर्जा में थाना समाधान दिवस में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मौजपुर निवासी बिल्लू ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से गुहार लगाते हुए बताया कि दस दिन पहले उनकी पत्नी सुमन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस में भी शिकायत की मगर दस दिन बाद भी पुलिस उनकी पत्नी को पुलिस नहीं तलाश सकी। पत्नी की तलाश में वह दर-दर भटक रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना अरनिया पुलिस पुलिस को पीड़ित की पत्नी को बरामद करने के निर्देश दिए।
वहीं, खुर्जा जंक्शन निवासी विजय सोलंकी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संबंधित को समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मौजूद अधिकारियों से महिला संबंधित मामलों में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। इसी के साथ एसएसपी की ओर से महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान एसपी देहात, अंतरिक्ष जैन, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लेखपाल
बुलंदशहर। डीपीसी, अंतर मंडलीय ट्रांसफर, ग्रेट पे 2800 रुपये किए जाने की मांग को लेकर गत 22 सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे लेखपाल, शनिवार को थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लेखपाल जितेश शर्मा ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में लेखपाल थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे। बताया कि शनिवार को शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद उनकी मांगों को मान लिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें