फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने कराई थी कुलदीप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी से गांव शेखूपुरा निवासी कुलदीप की हत्या कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि खानपुर के गांव शेखूपुरा में कुलदीप हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि रविवार रात को खेत पर घूमने के दौरान कुलदीप की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कुलदीप के भाई पुष्पेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। इसमें सामने आया कि मृतक कुलदीप की पत्नी रजनी का एक युवक से प्रेम संबंध था। इसके चलते रजनी के फोन की जांच की गई तो पाया कि हत्याकांड के दौरान भी दोनों संपर्क में थे। ऐसे में अनूपशहर के गांव सुनाई निवासी आरोपी सचिन को हिरासत में लिया गया तो उसने रजनी के साथ प्रेम संबंधों की जानकारी दी। जब रजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच कई माह से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन रजनी का पति कुलदीप ऐसा नहीं होने दे रहा था। इसके चलते दोनों ने ही कुलदीप की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, चाकू, हत्या के दौरान पहनी खून से सनी हुई टीशर्ट, अंगोछा, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद की है।



प्रेम संबंधों के विरोध पर हुआ था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि कुलदीप पहले पत्नी और बच्चों के साथ स्याना कस्बे में रहकर एक खल-चुन्नी की दुकान पर नौकरी करता था। इसी दौरान सचिन और कुलदीप की पत्नी रजनी का प्रेम संबंध शुरू हो गए थे। कुलदीप के काम पर जाने के दौरान आरोपी सचिन उसके घर आता था। एक दिन कुलदीप ने आरोपी को उसके घर पर देख लिया था, इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। जून माह में कुलदीप स्याना छोड़कर गांव में आ गया था, लेकिन इस दौरान रजनी लगातार सचिन से फोन पर बात करती रही।
विज्ञापन




हत्या पर बहाए थे आंसू

रविवार को जब कुलदीप खेतों पर घूमने के लिए गया था तो एक ओर रजनी ने जल्दी लौटने और आकर खाना खाने के लिए कहा था, लेकिन दूसरी ओर प्रेमी सचिन से फोन पर संपर्क करते हुए कुलदीप के खेतों की ओर जाने की भी सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सचिन ने रजनी को फोन पर जानकारी दी थी और फरार हो गया था। इसके बाद जब परिजनों को कुलदीप की हत्या की जानकारी मिली तो रजनी भी अन्य परिजनों की तरह रोने लगी थी। रजनी दिव्यांग है। एक पैर से चलने में दिक्कत होती है।

तीन दिन में दो वारदात, रिश्ते हुए तार-तार
शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन में जिले में हुई दो हत्याओं में मृतकों की पत्नी और उनके प्रेमी ही आरोपी पाए गए। इससे पहले शुक्रवार को कोतवाली देहात के गांव गंगेरुआ में प्लाईवुड कारोबारी जफर अहमद की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें