फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीट कर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसको ससुराल पक्ष ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने दोबारा ससुराल जाने का प्रयास किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने पर दी तो मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में विष्णु कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति का देवरानी के साथ अवैध संबंध हैं। पीड़िता ने एक बार दोनों को एक साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा था। इसको लेकर सास से शिकायत की तो सास ने कुछ नहीं किया।
बार-बार इसी बात का विरोध करने पर नौ दिसंबर को पति, देवर, देवरानी व सास ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। जब पीड़िता बेहोश हो गई तो उसको गाड़ी में डालकर और साथ में दस वर्षीय बेटा, आठ वर्षीय बेटा व पांच वर्षीय बेटी के साथ घर से दूर बीच रास्ते में छोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़िता वहां से मायके पहुंची। पीड़िता के भाई ने रिश्तेदारों के माध्यम से ससुराल पक्ष में बात की तो उन्होंने घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें