फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी ने साथियों संग मिलकर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत कुछ लोगों पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ित की नाबालिग बहन से मारपीट, छेड़छाड़ करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि जीएनएम की शिक्षा के लिए अपनी पत्नी का एडमिशन कराया था। पत्नी ने अपने मायके में रहते हुए खुर्जा रोड स्थित एक कालेज में परीक्षा दी थी। आरोप है कि 24 मई 2023 को उसके मोबाइल पर डिबाई के गांव गोविंदपुर निवासी रमेशचंद्र का फोन आया, जिसने परीक्षा से संबंधित कार्य करने के लिए पत्नी का फोन देने को कहा। साथ ही आरोपी ने उसे नुमाइश ग्राउंड पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बहन के साथ फोन देने पहुंचा तो वहां पर उसकी पत्नी और रमेश चंद्र, रमेश एवं दो अज्ञात लोग मौजूद थे। उन लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज किया। पीड़ित ने बताया कि शिकायत के बावजूद नगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर उसे न्यायालय में याचिका दायर करने पर मजबूर होना पड़ा। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें