ककोड़। क्षेत्र के गांव सूबरा में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व बुधवार सुबह गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
डीजे पर धार्मिक धुन के साथ कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्र का स्वागत किया। कलश यात्रा में देवी देवताओं की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा कथा स्थल शिव मंदिर पर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कथा का समापन 16 अगस्त को पूर्णाहुति, भंडारे के साथ किया जाएगा। संवाद