फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगा बिजली उत्पादन मगर फायदा अगले साल से

Sun, 22 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद की विद्युत उत्पादन क्षमता में बेशक तेजी से वृद्धि हो रही हो, लेकिन इसका असर अगले साल से ही देखने को मिलेगा। बहुत मुश्किल है कि उपभोक्ताओं को इस बार गर्मियों में बिजली की कटौती से निजात मिल सके।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत जिले में 18 बिजलीघरों का निर्माण कराना प्रस्तावित है। इसके अलावा जिले के 16 बिजलीघरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

करीब 200 एमवीए की क्षमता के 18 बिजलीघरों का निर्माण होगा तो 16 बिजलीघरों की 50 एमबीए क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन बिजलीघरों को अगले साल से ही शुरू किया जा सकेगा। चुनावी साल में उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी होगी।
विज्ञापन


वहींे, विद्युतीकरण समस्याओं के निस्तारण के लिए माननीय जिलाधिकारी को प्रस्ताव देंगे। सभासद से लेकर सांसद तक इसके लिए अपने प्रस्ताव 31 मई तक दे सकेंगे।

31 मई के बाद
इन प्रस्तावों पर चर्चा कर काम कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि सभी माननीय 31 मई तक जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव दे सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें