फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्राम प्रधान ने की छींटाकशी तो महिला ने चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पर ग्राम प्रधान ने छींटाकशी कर दी। बताया गया कि इस बात से क्षुब्ध महिला ने चप्पलों से प्रधान की पिटाई कर दी। प्रधान ने पुलिस चौकी अमरगढ़ पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला ने एसएसपी को ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जहांगीरबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि शुक्रवार की शाम ग्राम प्रधान ने उसके साथ अभद्रता करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे महिला आग बबूला हो गई और उसको पकड़कर चप्पलों से पीट दिया। शोर सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने महिला को समझा बुझा कर शांत करा दिया। ग्राम प्रधान ने घटना के बाद महिला के खिलाफ पुलिस चौकी पर तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें