फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब अग्रसेन कॉलेज में एमएससी मैथ, बीकॉम आनर्स की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अब नगर, क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को एमएससी मैथ और बीकॉम आनर्स की सुविधा नगर के अग्रसेन पीजी कॉलेज में ही मिलेगी। उन्हें इन कोर्सों की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। दोनों कोर्सों की कक्षाएं इसी सत्र से विद्यालय में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने दोनों कोर्सों को महाविद्यालय में संचालित करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। सिकंदराबाद क्षेत्र में दो एडेड कॉलेज व पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। लेकिन इन कॉलेजों में एमएससी मैथ और बीकॉम ऑनर्स के अध्ययन की सुविधा नहीं है। इन कोर्स के अध्ययन के लिए छात्रों को गाजियाबाद, खुर्जा या अन्य दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। अग्रसेन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इसी सत्र से एमएससी मैथ और बीकॉम ऑनर्स की कक्षाएं कॉलेज में संचालित होनी शुरू हो जाएंगी। दोनों कोर्सों के संचालन के लिए विश्वविद्यालय से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें