बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर से जेवरात व 40 हजार रुपये नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई।
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी पत्नी गुपचुप तरीके से फोन पर किसी युवक से बातचीत करती थी। एक सप्ताह पहले उसने अपनी पत्नी को फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया। उस दौरान उसकी पत्नी ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में उस लड़के से बातचीत न करने का आश्वासन दिया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। शुक्रवार को उसकी पत्नी कहीं लापता हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने उसकी पत्नी को एक युवक के साथ जाते हुए देखा है। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद