गन्ना किसानों से रायशुमारी करते डिप्टी केन कमिश्नर।
- फोटो : ब्यूरो
शोषण का आरोप लगाते हुए किसानों ने जिरोली गांव में लगे साबितगढ़ चीनी मिल का कांटा उखाड़ फेंका। उन्होंने क्षेत्र के 23 गांवों के किसानों का गन्ना अनूपशहर चीनी मिल को ही देने की मांग उठाई। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ से डिप्टी केन कमिश्नर हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से रायशुमारी की।
क्षेत्र के 23 गांवों के किसानों का गन्ना खरीदने के लिए साबितगढ़ और अनूपशहर चीनी मिल ने जिरौली गांव में अपने-अपने कांटे लगाए थे। साबितगढ़ मिल पर शोषण करने का आरोप लगाकर किसानों ने उसका कांटा उखाड़ दिया। अमरपुर निवासी डायरेक्टर रामदास सहित किसान नेताओं ने अपनी बात केन कमिश्नर तक पहुंचा।
इस पर डिप्टी केन कमिशभनर हरपालसिंह ने राजौर ‘ए’ व राजौर ‘बी’ तौल केंद्र पर पहुंचकर गन्ना किसानों की राय जानी। किसानों ने दोनों तौल केंद्रों को अनूपशहर मिल को आवंटित करने की मांग की।
उन्होंने किसानों को इसका आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद वालियान, जगतसिंह, रूपसिंह प्रधान, सुभाषचंद्र प्रधान, दुष्यंत गौड़, वीरपालसिंह, कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
टेल तक पानी नहीं आने पर जिलेदार से नोकझोंक
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जिलेदार शिकायत की है कि डासना रजवाहे में पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। किसानों ने रजवाहे की सफाई कराकर पानी छोड़ने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिधूड़ी, धीरज सिंह, श्रीचंद, राजपाल सिंह, देवशरण सिंह मौजूूद रहे।