फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो के बोरे में 700 ग्राम कम मिला गेहूं, भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
50 किलो के बोरे में 700 ग्राम कम मिला गेहूं, भड़के डीएम
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई अनाज मंडी स्थित एक क्रय केंद्र पर गेहूं की घटतौली और लापरवाही पर क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो केंद्र पभारी पूरे कागजात भी नहीं दिखा सका। डीएम के आदेश मिलने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ मंडी पुलिस चौकी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवा दी है।
नई अनाज मंडी में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए तीन क्रय केंद्र संचालित हैं। दो दिन पूर्व शिकायत मिली थी कि पीसीएफ के क्रय केंद्र पर गेहूं की घटतौली की जा रही है। केंद्र प्रभारी पर यह भी आरोप लगा कि वह टोकन के आधार पर गेहूं नहीं खरीद रहा है। इस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने क्रय केंद्र पर जाकर बोरों में भरे गेहूं की तौल करवाई। करीब दस बोरों की तौल करवाने पर 50 किलो के सापेक्ष 500 से 710 ग्राम अधिक गेहूं पाया गया। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद संबंधित जरूरी कागजात दिखाने को कहा तो वह दिखा नहीं सका। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप दी थी। शुक्रवार को स्वयं डीएम रविंद्र कुमार मंडी में पहुंचे और क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद संबंधी कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करवा सका। क्रय केंद्र प्रभारी घटतौली के संबंध और किसानों की ओर से टोकन के अनुसार गेहूं खरीदने के लगाए गए आरोप के बारे में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। डीएम ने घटतौली और लापरवाही बरतने के आरोप में क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए। जिला प्रबंधक पीसीएस अखिलेश कुमार ने डीएम के आदेश मिलने पर नई अनाज मंडी चौकी में क्रय केंद्र प्रभारी सौरभ शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति ने खोली थी घटतौली की पोल
मंडी स्थित संचालित क्रय केंद्र पर हुई घटतौली की पोल भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने की थी। भाकियू के पदाधिकारी सोमवार को किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंचे थे और वहां पर प्रदर्शन भी किया था। राष्ट्रीय राष्ट्रीय ठा. धर्मेंद्र सिंह ने डीएम को शिकायत देकर उक्त क्रय केंद्र प्रभारी और मंडी सचिव पर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मांग पर विभागीय अधिकारियों ने गेहूं की तोल कर घटतौली होने की पुष्टि की थी। वहीं, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने शुक्रवार को फिर मंडी सचिव के खिलाफ डीएम को शिकायत दी है। राष्ट्रीय महासचिव ठा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में न पानी की व्यवस्था है और न ही किसानों के लिए छांव करने के इंतजाम किए गए हैं।
मंडी स्थित क्रय केंद्र पर घटतौली और क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर डीएम के आदेश पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ जिला प्रबंधक पीसीएफ ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। किसी भी क्रय केंद्र पर घटतौली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। क्रय केंद्र पर दूसरे प्रभारी की नियुक्ति कर गेहूं तौल भी शुरू करवा दी है। - प्रदीप कुमार, एआर को-ऑपरेटिव।
क्रय केंद्र प्रभारी ने किसान से हड़पा 28 क्विंटल गेहूं, रिपोर्ट दर्ज
खानपुर। नगर के किसान सहकारी संघ पर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी ने किसान एक किसान से 28 कुंटल गेहूं हड़प लिए। पीड़ित किसान के खाते में गेंहू की रकम ना मिलने पर अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित किसान ने जिला सहकारी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। मामले की जांच में सत्यता पाए जाने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध खानपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर के चौहान बस्ती निवासी किसान अनुज पुत्र कंछिद सिंह द्वारा दिये गए शिकायती पत्र के अनुसार किसान सहकारी संघ खानपुर पर स्थित गेहूं क्त्रस्य केंद्र पर 30 मई 2020 में अपना 28 कुंटल गेहूं बेचा था। जिस पर उस समय केंद्र प्रभारी अमित त्यागी ने खरीदे हुए गेहूं की पावती भी दी थी। किंतु गेहूं बेचने के दो माह बीत जाने के बाद भी गेहूं की रकम ना आने पर किसान को अपने पैसे की चिंता हुई। मामले की शिकायत केंद्र प्रभारी अमित त्यागी से करने पर प्रभारी टाला मटोल करते हुए हीलाहवाली करते रहे। समय अधिक बीत जाने पर पीड़ित किसान को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। किसान ने अपर जिला सहकारी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपने रुपए दिलाने की मांग की थी। स्थानीय किसानों के अनुसार आरोपी गेहूं क्त्रस्य केंद्र प्रभारी पूर्व में भी कई किसानों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है। थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि अपर जिला सहकारी अधिकारी बृजेश परिहार की तहरीर पर केंद्र प्रभारी अमित त्यागी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें