फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की तौल बंद होने के विरोध में किसानों ने सचिव को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की तौल बंद होने के विरोध में किसानों ने सचिव को बंधक बनाया
विज्ञापन

औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव बालका सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर बीती रात बारिश से जलभराव और किसानों का गेहूं भीग गया। जलभराव और गेहूं भीगने का वीडियो किसानों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को 12 बजे किसान एकत्रित होकर धरने पर बैठ गये। धरने की सूचना पर पहुंचे सचिव को भी किसानों ने बंधक बना अपने बीच बैठा लिया और उसे जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

गांव बालका सहकारी समिति के गेंहू क्रय केन्द्र पर मंगलवार को आयोजित किसानों के धरने में किसान नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए न तो कोई टेंट लगाया गया और ना ही पानी पीने की व्यवस्था है। जिन किसानों के पास गेहूं की तौल कराने के लिये 4 और 5 मई का टोकन दिया गया है अभी तक उन किसानों के गेहूं की तौल नहीं की गई है। किसानों को अपने गेहूं की तौल कराने के लिये एक सप्ताह से केन्द्र पर डटे हैं। जब तक किसानों के गेहूं की तौल नहीं होगी तब तक किसान केंद्र से नहीं हटेंगे। उधर धरने और हंगामे की सूचना पर समिति सचिव सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। गुस्साए किसानों ने सचिव को अपने बीच धूप में बैठा लिया और उसे जमकर खरीखोटी सुना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें