फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मिला ब्लैक फंगस का संभावित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और मिला ब्लैक फंगस का संभावित मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में एक मरीज में ब्लैक फंगस के संभावित लक्षण पाए गए हैं। जिसे जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। नगर निवासी महिला ने ब्लैक फंगस के लक्षण होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में जांच कराई। नए मरीज समेत अब स्वास्थ्य विभाग को चार संभावित मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
नगर निवासी एक महिला अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव आई थी। लंबे उपचार के बाद 14 दिन बाद महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन कोरोना से स्वस्थ होने के बाद आंखों में लगातार दर्द रहने के साथ सूजन बढ़ने लगी। 15 दिन से आंख का दर्द लगातार बढ़ने पर मंगलवार को महिला जिला अस्पताल में फंगस मरीजों के लिए संचालित ओपीडी में जांच कराने पहुंची। जहां नेत्र चिकित्सक डॉ. मनीषा ने जांच के बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सीएमएस द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा ब्लैक फंगस के संभावित लक्षण बताए और हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन संभावित मरीजों की रिपोर्ट आनी है बाकी
20 मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो मरीजों ने ब्लैक फंगस के संभावित लक्षण होने पर जांच कराई। जिन्हें तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, चार दिन पूर्व नगर निवासी एक दवा व्यापारी द्वारा निजी अस्पताल में जांच कराई। जहां ब्लैक फंगस के लक्षण होने की पुष्टि कर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार तीनों मरीजों से लगातार संपर्क में हैं। अभी ब्लैक फंगस के लक्षण होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला द्वारा आंख में दर्द और सूजन होने पर जांच कराई। महिला में ब्लैक फंगस के संभावित लक्षण मिलने पर अलीगढ़ मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें