फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप-फेसबुक पर भी मतगणना के रुझान

Tue, 07 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वोटर्स को 11 मार्च को वाट्सएप एवं फेसबुक पर विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान पल पल मिलते रहेंगे। इसके लिए डीएम ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर नतीजे और रुझान देने की प्लानिंग की है।  मतगणना स्थल पर इसके लिए बाकायदा आईटी एक्सपर्टस की टीम को तैनात करने की तैयारी है।

  विधानसभा चुनाव के परिणाम और रुझान को लेकर अफरातफरी का माहौल नहीं बनेगा। परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल के बाहर इस बार समर्थकों की भीड़ नहीं लगेगी। इससे काफी हद तक लॉ एंड ऑर्डर की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर चरणवार मतों की गिनती का परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को सुझाव और परिणाम देखने में सहुलियत रहेगी।  डीएम आंजनेय कुमार सिंह, एडीएम वित्त , एडीएम प्रशासन समेत तमाम प्रशासनिक अफसरों ने नवीन मंडी स्थल पर पहुंचकर शनिवार को व्यवस्थाओं का सच जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें