ठंड का आनंद लेने प्रेमिका के साथ गए पहाड़ों पर गए साहब के साथ ऐसा हुआ कि वह अभी भी पसीना-पसीना हो रहे हैं। पहाड़ों पर मस्ती के फोटो उनकी प्रेमिका ने वापस लौटकर अपनी एक मित्र को फेसबुक पर डाल दिए। फोटो वायरल हुए तो साहब की पत्नी तक भी जा पहुंचे। वह गुस्से में आफिस जा पहुंची और घंटो तक हंगामा किया।
गुस्सा देखकर साहब तो आफिस छोड़कर भाग गए, लेकिन उनके साथियों ने बवाल का जमकर आनंद लिया। साथियों ने साहब के चरित्र का व्याख्यान उनकी घरवाली से कर डाला। पावर कारपोरेशन का एक साहब कुछ दिनों पहले अपनी प्रेमिका के साथ पहाड़ों पर सैर करने गए थै। साहब ने घर पर बताया था कि वह लखनऊ जरूरी काम से जा रहे हैं।
साहब की प्रेमिका ने वापस लौटकर पहाड़ों की मस्ती के फोटो को फेसबुक पर अपडेट कर दिया। फेसबुक पर अपलोड किए गए फोटो साहब की पत्नी की बहन ने देख लिए। उसने इन फोटो को साहब की पत्नी (अपनी बहन) तक पहुंचा दिए। पति को फोटो में पहाड़ों पर प्रेमिका के साथ देख पत्नी भड़क गई। बुधवार सुबह साहब दफ्तर में काम कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से घरवाली भी दफ्तर पहुंच गई। उसने आफिस में साहब को जब उसे फोटो दिखाए तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। साहब ने पत्नी को पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई पत्नी ने दफ्तर में ही तांडव मचाना शुरू कर दिया। उसका हाईवोल्टेज ड्रामा देख साहब दफ्तर छोड़कर भाग गए।
उनके बाद साहब के साथियों ने उनकी पत्नी का गुस्सा जमकर भड़काया और उनको साहब के कारनामों की जानकारी देनी शुरू कर दी।