फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, नहीं कम हुई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन धूप-छांव के बीच तेज हवा चलने के बाद भी उमस कम नहीं हो सकी। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से जिले में मानसून की बारिश नहीं होने के कारण उमस अपना रंग दिखा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई गई। इसके चलते मंगलवार की सुबह बादल छाए गए और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद पूरा दिन धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। इस बीच हवा ने भी गति पकड़ी और बावजूद इसके उमस से राहत नहीं मिल सकी। किसान खासकर धान उत्पादक पूरा दिन बारिश होने की आस लगाए रहे। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 83 फीसदी होने पर नमी बढ़ गई। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल का कहना है कि मानसून की बारिश की लगातार संभावना बन रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें