फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन चीफ इंजीनियर को देकर कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि उपकेंद्रों पर तैनात किए गए आउटसोर्स एसएसओ के स्थान पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से एसएसओ नियुक्त करने के आदेशों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही मार्च माह में हड़ताल के बाद भी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बिजली कर्मचारियों के साथ हादसे हो रहे हैं, जिसके चलते आवश्यक है कि हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके अलावा मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने की कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, मोनू, प्रेमपाल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें