फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, तापमान पहुंचा 42 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, तापमान पहुंचा 42 डिग्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच अब सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंच गया। आगामी दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ने के साथ तेज गति से गर्म हवाओं का भी सामना होगा।
विज्ञापन

आद्रता 30 फीसदी और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कई दिन तक दिन में गर्मी और रात को आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं, अब एक बार फिर तापमान में बढ़त होना शुरू हो गया है। दोपहर के समय ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। इससे बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय भी अपनाए, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं, अभी तक अच्छी बारिश न होने के कारण इसका असर फसलों आदि पर भी देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय अच्छी बारिश की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल का कहना है कि अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना बन रही है। इससे गर्मी का और अहसास बढ़ेगा और भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें