फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को जहां 43 डिग्री तापमान के बीच लोग बेहाल रहे, वहीं शनिवार से बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कुछ दिन तक तापमान 40 डिग्री से कम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 16 फीसदी और हा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि शनिवार से बादल छाने के साथ झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना बन रही है। आगामी कई दिन तक बादल छाने से तापमान कम होगा। इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरी महसूस होने लगी है। बारिश होती है तो झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और फसलों को भी इसका फायदा होगा। इसी के साथ 24 मई को बारिश के साथ तेज आंधी आने की भी संभावना है। यदि ऐसा होता है तो गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। शनिवार अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस तरह रहा पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
16 मई- 42 - 28 डिग्री
17 मई - 41 - 27 डिग्री
18 मई - 42 - 28 डिग्री
19 मई - 42 - 28 डिग्री
20 मई - 43 - 19 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें