फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहीं निकली धूप, हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
खुर्जा में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेकते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। हल्का कोहरा, बादल व बर्फीली हवाओं से बुधवार को पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। दिनभर धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 7.5 डिग्री पर टिका रहा। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों से लगातार पड़ रहा कोहरे का असर कुछ कम हुआ। मंगलवार की रात हल्का कोहरा छाया। बुधवार की सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हुई। पूरा दिन हल्का कोहरा और बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर कम ही निकले। जरूरी काम वाले ही पूरी तैयारी के साथ घर से बाहर निकले। वहीं, इस कंपकंपा देने वाली ठंड का असर सड़कों से बाजार व गांवों तक दिखाई दिया। आमजन से लेकर पशु व पक्षियों को ठिठुरते देखा गया। शाम ढलते ही लोग घर पहुंच गए और रजाई में दुबक गए। साथ ही ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान कम होकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर टिका रहा। आर्द्रता 96 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मंगलवार अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि कोहरा अब पीली श्रेणी में पहुंच गया। हल्के बादल छाने से बृहस्पतिवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट की भी संभावना बन रही है। बारिश होती है तो ठंड में और इजाफा होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 15.2 और न्यूनतम बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें