फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिर पर पगड़ी पहन बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
अनूपश्हर के डीपीबीएस महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

डीपीबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग और भारत स्काउट और गाइड इकाई के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में 300 बच्चों ने सिर पर तिरंगा पगड़ी पहने देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान वंदे मातरम और जय हिंद के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कहा कि यह राष्ट्रीय एकता यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। यात्रा के माध्यम से देश के विभिन्न भागों की संस्कृति और भाषा से परिचय करवाया जा रहा है। यह आत्मविश्वास, राष्ट्रीय गर्व और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रोवर अधिकारी डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश को जोड़ने और मजबूत करने में समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें