फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सफाई नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

Sun, 25 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
water - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नहरों और रजवाहों की सफाई के लिए आए करोड़ों के बजट पर ही पानी छोड़ने की तैयारी कर ली गई है। नहरों-रजवाहों की बिना सफाई किए अफसर पानी छोड़ने वाले हैं, जबकि इनको फाइलों में साफ दिखा दिया है। भ्रष्टाचार छिपाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार शाम तक जिलेभर की नहरों और रजवाहों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


नहरों-रजवाहों में पानी छोड़ते ही सफाई के नाम पर जारी हुए करोड़ों के बजट के बंदरबांट के साक्ष्य भी नष्ट हो जाएंगे। नहर और रजवाहे की सफाई के नाम पर जनपद को करीब 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इनकी सफाई के नाम पर जारी हुए इस बजट की अफसरों-ठेकेदारों ने बंदरबांट कर ली।

जिले की 95 फीसदी नहरें और रजवाहे गंदगी और कूड़े से अटे पड़े हैं। नहरों की सफाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। जबकि फाइलों में इनको साफ दिखाया गया है। अब इन नहरों में सोमवार शाम को पानी छोड़ा जाएगा। जब नहरों की सफाई हुई नहीं तो फिर यह पानी टेल तक कैसे पहुंचेगा?
विज्ञापन


शासन के निर्देश हैं कि जल्द से जल्द नहरों में सफाई कर पानी छोड़ दिया जाए। अफसरों ने भी सोमवार शाम तक नहर-रजवाहों में पानी छोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। पानी छूटते ही अफसरों द्वारा की गई बजट की बंदरबांट भी छिप जाएगी। पानी छोड़ने के बाद इन नहरों की सफाई के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें