फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा-बुलंदशहर में पीने का पानी मिलेगा भरपूर

Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य के नगर विकास विभाग द्वारा बुलंदशहर और खुर्जा समेत प्रदेश के 19 शहरों के लिए तैयार 20 पेयजल परियोजनाओं को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


चूंकि इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमृत) के तहत किया जाना है। इसलिए इन पर आने वाली लागत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे। हालांकि लागत राशि के हिस्सेदारी का निर्धारण संबंधित शहरों की आबादी के आधार पर किया गया है।

इन परियोजनाओं पर कुल 21736.44 लाख रुपये खर्च होंगे। जिन 19 शहरों केलिए पेयजल की 20 परियोजनाओं  को मंजूरी दी गई है, उनमें से 4 शहर नगर निगम वाले हैं। इनमें वाराणसी, इलाहाबाद, गाजियाबाद के लिए एक-एक परियोजना स्वीकृत की गई है, जबकि मेरठ के लिए दो परियोजनाएं मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य 15 परियोजनाएं नगर पालिका परिषद वाले शहरों के लिए स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें