फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराने लगा पानी का संकट

Thu, 02 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती ने जिलेभर में पानी के लिए हाहाकार मचा दिया है। नगर के आठ लाख लोगों को बिजली-पानी समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांवों में तो स्थिति इतनी बदतर है कि महज दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन


इसी प्रकार तहसील और कस्बों में भी बिजली कटौती से बुरा हाल है। बुलंदशहर, सिकंदराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, छतारी, स्याना, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में जबरदस्त बिजली संकट है।

जिले की बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ट्रांसमिशन पर बिजली की डिमांड 950 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि इसके सापेक्ष महज 550 मेगावाट बिजली सप्लाई की जा सकी।
विज्ञापन


मांग-आपूर्ति के बीच बढ़ रहा अंतर जिले में बिजली संकट गहरा रहा है।विभागीय अफसर इमरजेंसी रोस्टरिंग का तर्क दे रहे हैं वहीं ट्रांसमिशन अफसरों से लोकल फॉल्ट की बात कही जाती है।

कहां हैं पालिका के जेनरेटर
पालिका अफसर दावे करते हैं कि जेनरेटर से नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन अधिकतर कॉलोनियों में सुबह और शाम पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें