फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से 22 जुलाई तक चलेगा जल संरक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गिरते भूजल स्तर को रोकने और वर्षा जल संचयन को लेकर भूजल सप्ताह के तहत सात दिवसीय 16 से 22 जुलाई तक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प थीम पर केंद्रित यह अभियान जिले के 946 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों में संचालित होगा।
विज्ञापन

भूगर्भ जल विभाग के नोडल अधिकारी राहुल देव शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सभी विभागाध्यक्षों को भेजे पत्र में वाटर रिचार्ज, तालाब-पोखरों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर फोकस करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भूजल सप्ताह के तहत 16 और 17 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर, 18 और 19 जुलाई को ब्लॉक स्तर पर, 20 व 21 जुलाई को नगर निकायों में और 22 जुलाई को जनपद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
बताया कि 70 प्रतिशत सिंचाई भूजल संसाधनों पर निर्भर है। पेयजल सेक्टर की लगभग 80 फीसदी और औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 85 फीसदी आवश्यकताओं की पूर्ति भी भूजल स्रोतों से ही की जाती है। इस प्रकार कृषि, सिंचाई, पेयजल और उद्योगों में आवश्यक जल की आपूर्ति में भूजल पर अत्यधिक निर्भरता ने कई क्षेत्रों में अत्यधिक दोहन की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इससे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में भूजल स्तर में गिरावट हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से भूजल सप्ताह के तहत सात दिवसीय अभियान चलाते हुए लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें