फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गुप्त नवरात्र शुरू, बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुप्त नवरात्र बुधवार से शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अब नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना, व्रत, जन और पूजा-अर्चना करेंगे। पूर्जा-अर्चना से पूर्व महिलाओं ने बाजार पहुंच माता की पोशाक, शृंगार के अलावा अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी की।
विज्ञापन

15 जुलाई से 23 जुलाई तक गुप्त नवरात्र चलेंगे। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखकर दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन और धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। 21 जुलाई को दुर्गा अष्टमी पर विशेष पूजन होगा। 23 जुलाई को पारण किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्र तंत्र साधना, मंत्र सिद्धि और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष फलदायी होते हैं।
इन नौ दिन में महादेवियों की आराधना की जाती है। शहर के अंसारी रोड, चौक बाजार, कृष्णा नगर, साठा समेत अन्य बाजारों में श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हुए हैं। पोशाक विक्रेता अनुराग दत्त कौशिक ने बताया कि दुकान पर मां भगवती की शून्य साइज से लेकर बड़े साइज की पोशाक और शृंगार का सामान उपलब्ध है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की मालाएं, पूजा का सामान समेत अन्य सामान की श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किराना व्यापारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र पर भक्त व्रत रखते हैं। पूजन सामग्री के साथ दुकान पर व्रत के सामान की खरीदारी करने लोग आ रहे है। दुकान पर हवन सामग्री, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, रूई की बत्ती आदि को लेकर बिक्री बढ़ गई है। सामान खरीदने आई युवती पूनम ने बताया कि नवरात्र पर माता के पूजन और व्रत को लेकर सामग्री की खरीदारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें