फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाओ डीएम संग डिनर का मौका पाओ

Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
मतप्रतिशत - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मतदान स्थल तक महिलाओं को लाने के लिए डीएम ने अनोखी योजना तैयार की है। इसको लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में गजब का उत्साह है। डीएम ने मतदान के बाद ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को डिनर कराने का निर्णय लिया है, जिनके बूथ पर महिलाओं का मतप्रतिशत 90 फीसदी या इससे ज्यादा होगा।
विज्ञापन


जिन बूथों पर 75 प्रतिशत महिला मतदान वाले बूथों के अफसरों- कर्मचारियों को भी डीएम सम्मानित करेंगे। अच्छा मतदान होने वाले गांवों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। चुनावों में कम मतदान की शिकायत लगातार रहती है। ज्यादातर लोग मतदान करने नहीं पहुंचते हैं। मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन लगातार प्रयासरत रहता है। 

अफसरों का मानना है कि महिलाओं के मतदान करने से उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य मतदान करने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने ऐसे में मत प्रतिशत बढ़ाने को नायाब तरीका अपनाया है। महिला मतदान का ग्राफ 90 फीसदी या इससे ज्यादा होने पर ऐसे बूथ के अफसरों और कर्मचारियों को डीएम ने अपने आवास पर डिनर कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


75 प्रतिशत महिला मतदान वाले बूथ के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी डीएम समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे। जिन गांवों में मतदान 75 फीसदी या इससे ज्यादा होगा, वहां के ग्राम प्रधानों को डीएम प्रशस्ति पत्र देंगे। किसी बूथ पर मत प्रतिशत बढ़ने पर उसपर काम करने वाले बीएलओ और मतदान में तैनात रहने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी डीएम संग भोज का मौका पाएंगे।

महिला मतदान को बढ़ाने के लिए 23 जनवरी को जिले की सभी महिलाअधिकारी-कर्मचारी (प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, शिक्षिका, कांस्टेबल, आंगनबाड़ी, आशा, डाक्टर, इंजीनियर समेत अन्य तमाम विभागों के तैनात) सड़कों पर उतरकर प्रचार करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में हर हाल में मतदान 75 प्रतिशत से ऊपर ले जाना है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें