सफाई और विकास के लिए वार्डवासी तरस रहे हैं। वार्ड में गंदगी का आलम है। टूटी हुई सड़कें लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पथ प्रकाश और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र चांदमारी रोड, श्यामोदेवी वाली गली, जाटों वाली गली, गढ़रिया वाली गली, शमसान घाट, चौधरी नगर में गंदगी का आलम है। वार्ड में टूटी हुई सड़कों से लोगों को काफी परेशानी होती है।
वार्ड में पथ प्रकाश के भी बेहतर इंतजाम नहीं हैं। इसके अलावा वार्ड में पेयजल की व्यवस्था तो की गई, लेकिन यह अपर्याप्त है। वार्ड में स्थित नाले और नालियों में भी गंदगी का आलम है। वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड में पिछले पांच साल में विकास कार्य नहीं हो सके। सभासद ने जैसा वादा किया, वैसा काम नहीं किया।