नेताजी के सियासी भविष्य का फैसला शनिवार को दोपहर तक हो जाएगा। सुबह आठ बजे नवीन मंडी स्थल पर मतगणना शुरू होगी। ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती की जाएगी। खराब मौसम के मद्देनजर डीईओ ने मतगणना स्थलों पर वाटर प्रुफ बंदोबस्त किए हैं।
उधर, डीएम ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर डीएम ने मतगणना के इंतजाम की जायजा लिया। मतगणना स्थल पर आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा सुरक्षा प्लान बनाया है। मतगणना केंद्र की सुरक्षा तीन स्तरीय होगी। पीएसी, पैरामिलिट्री और स्थानीय पुलिस के साथ होमगार्डस को भी सुरक्षा में लगाया गया है।
प्रत्याशियों के शिविर मतगणना केंद्र से 200 मीटर दूर होंगे। ढोल-नगाड़े नहीं बजेंगे। ऐसा हुआ तो आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हार जीत के बाद माननीयों को पुलिस सुरक्षा में घर तक छुड़वाया जाएगा। विजय जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक चरण में प्रत्याशी वार मिले मतों को प्रदर्शित करने के लिए एलइडी लगाई हैं। एलईडी मतगणना स्थल के बाद आम आदमी और समर्थकों की सहुलियत के लिए लगाई गई हैं। बारिश और आंधी में मतगणना प्रभावित न हो इसलिए मतगणना पंडालों को वाटर प्रूट किया गया है।
आंधी तो एक बार परेशानी बढ़ा सकती है, मगर वाटर प्रुफ व्यवस्था में बारिश से मतगणना पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। बिन प्रवेश पत्र कोई भी व्यक्ति मगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं पा सकेगा। कौन व्यक्ति किस गेट से केंद्र में प्रवेश करेगा इसके लिए गेटों की व्यवस्था कर दी गई है। गेटों पर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन किया गया। इसी के साथ यह तय हो गया कि कौन सा कार्मिक किस विधानसभा में मतगणना की जिम्मेदारी निभाएगा। ट्रेनिंग प्रभारी डा. आरएस वर्मा ने बताया लालता प्रसाद इंटर कालेज में शुक्रवार को 601 मतगणना कार्मिकों को अंतिम ट्रेनिंग दी गई।
विधानसभा सीट बूथ चरण कुल मत
सिकंदराबाद 398 29 251342
बुलंदशहर 367 27 244196
स्याना 363 26 232014
अनूपशहर 378 27 229370
डिबाई 328 24 209459
शिकारपुर 346 25 202246
खुर्जा 381 28 236518
कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन कर दिया गया है। कार्मिकों को अंतिम चरण की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतगणना केंद्र के बाहर हर चरण का रिजल्ट स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। विधानसभा वार वेबकास्टिंग की व्यवस्था कर दी गई है। विजय जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। ढोल नगाड़ा भी नहीं बजने देंगे। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी