फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्व हिंदू महासंघ ने बांग्लादेश का पुतला फूंका, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
स्याना के बुगरासी चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंकते विश्व हिन्दू महासंघ किसान मोर्चा के कार्
विज्ञापन
स्याना। बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व नरसंहार को लेकर आक्रोशित विश्व हिन्दू महासंघ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जवाहर गंज में एकत्रित होकर नगर के बुगरासी चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश से संबंध खत्म करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शलभ गुप्ता को सौंपा। विश्व हिन्दू महासंघ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित लोधी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व खुलेआम नरसंहार किया जा रहा है जिससे हिंदू बांग्लादेश से पलायन को मजबूर है। भारत सरकार मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। जिला प्रभारी विपिन प्रजापति ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान लतेश कुमार योगी, अजय लोधी, जितेंद्र कुमार, गौरव लोधी, मोनू ठाकुर व अतुल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें