बुंलदशहर में सोशल मीडिया पर एक और विवादित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक अवैध तमंचा लहराते हुए खुद को आतंकवादी कहता नजर आ रहा है। वीडियो में आप साफतौर पर डायलॉग सुन सकते हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि 'अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ, हम भी वो हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अमन पुत्र सिराज है, जो थाना नरसैना क्षेत्र के गांव यूनूसपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने हाथ में तमंचा लेकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में उसकी हरकतें चिंताजनक मानी जा रही हैं। स्थानीय लोगों और देशभक्त संगठनों ने इस वीडियो की कड़ी निंदा की है।
प्रदेश के कई हिस्सों में अवैध हथियारों के साथ वीडियो पहले भी सामने आए हैं, जिनमें युवक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। प्रशासन लगातार ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।