फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अहार में गंगा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। अवंतिका देवी मंदिर से गंगा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल के बनने से अब अमरोहा, संभल व मुरादाबाद जाने वाले लोगों का सफर भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

गंगा नदी को पार करने के लिए पैंटून पुल का सहारा लिया जाता है। इसके माध्यम से अमरोहा जाने के लिए लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार और ट्रैक्टर समेत अन्य हल्के वाहनों से आवागमन करते हैं।
इस क्षेत्र में पक्का पुल न होने के कारण लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं। रोजाना अहार से अमरोहा और अमरोहा से अहार की ओर चार हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। पैंटून पुल लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाता है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें