फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेजी से फैल रहा वायरल, हर घर में जुकाम-बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। क्षेत्र में मौसम बदलते ही वायरल बुखार की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। हालत यह है कि लगभग हर घर में जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज मिल रहे हैं। स्थानीय सीएचसी अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव से उमस और गर्मी के कारण वायरल के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल के सामान्य वार्ड और मेडिसिन विभाग में बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। अब मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। सीएचसी जहांगीराबाद के प्रभारी डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि बुखार से बचाव के लिए लोग सफाई रखें और सादा भोजन करें। परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन



ये मिल रहे लक्षण

थकान होना

मांसपेशियों व शरीर में दर्द

तेज बुखार व सिर दर्द
खांसी, जोड़ों में दर्द

दस्त, गले में खराश, सर्दी लगना
त्वचा पर लाल दाने, आंखों में लाली

माथे पर तेज गर्मी महसूस होना


बचाव के उपाय

फ्रिज में रखी ठंडी चीजें, आईसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें।
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी न रुकने दें।

साफ-सफाई रखें और हल्का भोजन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें