फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जूता पहन रहे पुलिसकर्मी को कनखजूरे ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम निवासी एक पुलिसकर्मी को जूता पहनते समय बृहस्पतिवार को कनखजूरे ने दो बार काट लिया। दर्द होने पर पुलिसकर्मी ने देखा तो कनखजूरा मिला। कनखजूरा के काटने के बाद पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचा और चिकित्सक से परामर्श लिया। वहीं, किसान को खेत पर काम करते समय सांप ने काट लिया। जिसे एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

यमुनापुरम निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार पुलिस विभाग में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर जाते समय घर पर जूता पहन रहे थे। विजय कुमार ने बताया कि जूते में जैसे ही पैर डाला तो अंदर पिन के चुभने जैसा महसूस हुआ। पैर को निकाल जूता झाड़ कर दोबारा पहनने का प्रयास किया। दोबारा जूते में पैर डाला तो फिर चुभन महसूस हुई। पैर निकालकर देखा तो जूते में कनखजूरा दिखा। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने घाव देख दवा देकर घर भेज दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी 55 वर्षीय होतीलाल पुत्र मलखान सिंह बृहस्पतिवार सुबह खेत पर कार्य कर रहे थे। पुत्र प्रेमचंद ने बताया कि पिता के खेत पर काम करने के दौरान एक सांप ने सीधे हाथ की कन की अंगुली पर काट लिया। पिता द्वारा सांप काटने की जानकारी देने पर खेत पर पहुंचा। गांव के कुछ लोगों ने अस्पताल तो किसी ने झांड़-फूंक वाले के पास ले जाने की सलाह दी। पिता को जिला चिकित्सालय ले आया। यहां पर इमरजेंसी में एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाने के बाद वार्ड में भर्ती कर उपचार करवाया। कुछ देर बाद आराम मिलने पर पिता को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। फिलहाल पिता स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें