बुलंदशहर। बारिश के बाद बदल रहे मौसम के चलते लोग वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया। सोमवार को वायरल बुखार से पीड़ित 304 मरीजों ने परामर्श लिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा काउंटर, चिकित्सक कक्ष आदि जगह मरीज लाइन में लगकर नंबर का इंतजार करते मिले। ओपीडी में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के रहे। हर्ष सैनी ने बताया कि उनकी मां को पिछले कई दिनों से बुखार है। पूनम ने बताया कि रात को बुखार आता है और दिन में उतर जाता है। चिकित्सक को दिखाकर दवा ली हैं। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। मौसम बदलने के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सभी को परामर्श दिया जा रहा है।
ओपीडी व इमरजेंसी में वायरल बुखार समेत अन्य मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सोमवार को करीब 304 वायरल बुखार से मरीजों को परामर्श दिया। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल