फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत पर पानी लगा रहे किसान की सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में रविवार रात खेत पर पानी लगा रहे किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव गढ़िया निवासी निरंजन सिंह रविवार रात करीब आठ बजे खेतों पर धान की फसल में पानी लगा रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। निरंजन ने फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अगौता पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें