दिल्ली सीनियर टीम में चयनित खिलाड़ी विनायक ठाकुर।
बुलंदशहर। नगर निवासी विनायक ठाकुर का ऑल इंडिया टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए दिल्ली सीनियर टीम में चयन हुआ है। स्पिन गेंदबाज विनायक 28 से 30 जुलाई तक राजस्थान के चौगान स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विनायक का चयन होने पर परिवार व साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई। नगर के काला आम पुलिस लाइन निवासी विनायक वर्तमान में दादरी में रह रहे हैं। उनके पिता शैलेंद्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। माता सीमा देवी गृहिणी हैं।
विनायक ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। विनायक इससे पूर्व दो बार जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं।