मेरठ में जीते पदक के साथ जेपी विद्या मंदिर की छात्रा खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर की छात्राओं ने मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। 23 से 25 जुलाई तक मेरठ के मवाना खुर्द स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यू-14 बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अंशिका राणा ने 21.45 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया।
वहीं यू-17 बालिका वर्ग में विशिका ने 27.01 मीटर थ्रो कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्राओं के साथ कोच विवेक वर्मा को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने छात्राओं और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने छात्राओं को आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।